
स्वास्थ्य विभाग का नेतृत्व महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा किया जाता है और इसकी सहायता के लिए एक अतिरिक्त महानिदेशक, सात निदेशक, एक अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), एक संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और प्रधान कार्यालय में उप निदेशक होते हैं।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख सिविल सर्जन होता है जबकि सिविल अस्पतालों का नेतृत्व प्रधान चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधीक्षक/वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेतृत्व क्रमशः वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी करते हैं।
राज्य में सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पॉलीक्लिनिक, औषधालय और शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं।